जिले के लिए अच्छी खबर यह है कि 24 घंटे में कोरोना का कोई भी केस नहीं आया। जबकि 1 मरीज स्वस्थ होकर अस्पताल से घर पहुंच गया। अब जिले में रिकवरी रेट 99.27 प्रतिशत पहुंच गया है। जिला नोडल अधिकारी डा. रामभगत के अनुसार अब जिले में कोरोना के 2 पॉजिटिव केस अस्पतालों में दाखिल हैं। जबकि होम आइसोलेशन पर 13 लोग हैं।
इस हिसाब से एक्टिव केसों की संख्या 15 है। इसमें से आक्सीजन पर 2 और वेंटिलेटर पर कोई केस नहीं है। जिले में सैंपल पॉजिटिव रेट 10.10 और रिकवरी रेट 99.27 प्रतिशत है। जबकि एक्टिव केस रेट 0.02 प्रतिशत है। जिले में अभी तक 987637 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया। इनमें से 99762 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जबकि 887296 लोग निगेटिव मिले।
जिले में कोरोना टेस्टिंग व वैक्सीनेशन पर जोर दिया जा रहा है। डीसी यशपाल यादव ने लोगों से कहा कि अभी लगातार सावधानी बरतते रहें। कोशिश करें कि घर में ही रहें। जब तक बहुत जरूरी न हो तब तक घर से बाहर न निकलें। बाहर निकलते समय फेस मास्क का प्रयोग अवश्य करें। इसके अलावा एक-दूसरे के बीच दो गज की दूरी जरूर रखें। हाथ साबुन से धोते रहें या सेनिटाइजर करते रहे।