लखनऊ: राजधानी लखनऊ में कोरोना वायरस से बने संकट पूर्ण हालातों को लेकर जगह जगह पैम्पलेट चस्पा किये हुए हैं। इन पर्चों में पीएम मोदी के नाम संदेश है। जिसमें भाजपा सरकार पर जमकर तंज किया गया और उन्हें अगली बार सत्ता में न लाने की बात कही गयी है।
उत्तर प्रदेश समेत पूरे भारत में कोरोना वायरस से बेकाबू हुए हालातों पर लोग केंद्र और राज्य सरकारों को कोष रहे हैं। ख़ास कर इसे भाजपा सरकार की नाकामी मानी जा रही है। सोशल मीडिया पर कोई सरकार से मदद की गुहार लगा रहा है तो कोई भला बुरा कह रहा है। वहीं विपक्षी दल भी लगातार सरकार पर आरोप लगा रहे हैं।
इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जगह-जगह पैम्पलेट चस्पा किये गए हैं। इन पैम्पलेट में पीएम मोदी के नाम संदेश लिखा गया है। पर्चों में भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए लिखा गया है कि ‘देश के प्रधानमंत्री के नाम जनता जनार्दन का संदेश।’