नई दिल्ली. तस्वीरों में आप जो यह कार देख रहे हैं यह कोई आम कार नहीं है, इसकी कीमत की अगर भारतीय करेंसी के हिसाब से बात की जाए तो यह करीब 1 करोड़ 25 लाख 87 हजार और 718 रुपए है। दरअसल, यह कार प्रिंसेज ऑफ वेल्स और प्रिंस चार्ल्स की दिवंगत पत्नी डायना की फोर्ड एस्कॉर्ट कार है। जो 50 हजार पौंड में बिकी है। अमेरिकी डॉलर में तुलना करें तो यह कार करीब 69,200 डॉलर में नीलाम हुई है। इस कार को दक्षिण अमेरिकी म्यूजियम ने खरीदा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस कार को प्रिंसेज ऑफ वेल्स को शादी से दो महीने पहले इंगेजमेंट के दौरान प्रिंस चार्ल्स ने गिफ्ट किया था। प्रिंसेज डायना और प्रिंस चार्ल्स की शादी 1981 में लंदन के सेंट कैथड्रल में हुई थी।
नीलाम हुई प्रिंसेस डायना की कार, सगाई में प्रिंस चार्ल्स से मिला था गिफ्ट, जानें कितने करोड़ में हुई
Deepak Sharma
410 Views
Leave a comment
Leave a comment