Petrol Ka Dam: सितंबर महीने की शुरुआत में ही पेट्रोल का दाम कम होने से ग्राहकों को बड़ी राहत मिली। डीजल पेट्रोल का दाम बीते दिन 16 पैसे प्रति लीटर कम हो गया। हालांकि आज ईंधन का दाम स्थिर है। ईंधन का दाम दो महीनों में मात्र दो से तीन बार बदला है। आज दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल का दाम 101.39 रुपए हो गया है। डीजल का दाम दिल्ली में 89.98 रुपए हो गई है।
आज डीजल-पेट्रोल का दाम क्या है
सरकारी तेल कंपनियों ने आज का ताजा डीजल पेट्रोल का दाम जारी कर दिया है। सरकारी तेल कंपनियां जैसे हिंदुस्तान पेट्रोलियम, इंडियन आयल व रिलाइंस पेट्रोलियम रोजाना सुबह 6 बजे ईंधन के दाम जारी करती हैं। इसी कड़ी में 2 सितंबर को पेट्रोल और डीजल के दाम में बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि कल पेट्रोल के रेट ने ग्राहकों को एक बार फिर राहत दी। बीते दिन पेट्रोल की कीमत में 16 पैसे की कमी आई। जिसके बाद दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल का दाम 101.39 रुपए हो गया है। इसके पहले अगस्त महीने में दो बार पेट्रोल के दाम कम हुए थे। तब 101.55 रुपए का एक लीटर पेट्रोल मिल रहा था।