कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पेट्रोल और डीजल सहित कई खाद्य सामग्रियों के दाम बढ़ने पर मोदी सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया के जरिए केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 2021 में 52 बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ चुके हैं। कांग्रेस महासचिव ने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए लिखा कि जनता अपना पेट काट रही है और मोदी सरकार जेब काट रही है।
कोरोना वायरस की दूसरी लहर आने के बाद अब सरकार तीसरी लहर से बचाव के जरिए खोज रही है। इसके मद्देनजर केंद्र सरकार व राज्य सरकारें अपने-अपने स्तर पर कार्य कर रही हैं। मग़र, लॉकडाउन के बाद से ही महंगाई की चर्चा जोरों पर है। खाद्य सामग्रियों से लेकर पेट्रोल-डीजल के दामों ने आसमान छू रखा है।