कनाडा के स्कूलों में भारत के किसान आंदोलन के बारे में शिक्षा दी जा रही है। स्कूली बच्चों के भूगोल और सामाजिक न्याय के कोर्स में किसान आंदोलन का जिक्र जोड़ दिया गया है। इस मसले पर भारत की तरफ से कड़ी आपत्ति जताई गई है।
दरअसल कनाडा के ओंटारियो प्रान्त में स्कूली बच्चों को किसान आंदोलन के विभिन्न पहलुओं की जानकारी देना शुरू किया गया है। इसकी वजह इस प्रान्त में सिख समुदाय की बड़ी संख्या है। इसके अलावा भारत से आये अन्य समुदायों के लोग भी बड़ी संख्या में यहां बसे हुए हैं। सिख समुदाय के बच्चों को ध्यान में रखकर किसान आंदोलन के बारे में जानकारियां जोड़ी गईं हैं। कुछ टीचरों का कहना है कि कनाडाई सिखों की जड़ें भारत से जुड़ी हैं, उनके परिवार, रिश्तेदार आंदोलन में भाग ले रहे हैं सो उस आंदोलन की जानकारी देना आवश्यक है। दूसरी ओर, किसान आंदोलन की शिक्षा से भारतीय समुदाय में आपत्तियां भी हैं।