टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम ने एक नया इतिहास रचा है। टीम ने ऑस्ट्रेलियाई महिला हॉकी टीम को 1-0 से मात देकर सेमी फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। ओलंपिक के इतिहास में पहली बार भारतीय महिला हॉकी टीम पहली बार सेमीफाइनल में पहुंची है।
बता दें कि आज भारतीय महिला हॉकी टीम का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया महिला हॉकी टीम से था। दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिला। वहीं गुरजीत कौर ने मौके का फायदा उठाया और भारत के लिए गोल दाग कर एक अंक हासिल किया। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत को टक्कर देने की पूरी कोशिश की लेकिन इस कोशिश में नाकाम रही। अंत में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से मात देकर सेमी फाइनल अपनी जगह बनाई।