Aaj Ka Mausam: देश के कई हिस्सों में मानसून की सक्रियता कम हो चुकी है और मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन कुछ हिस्सों में अब भी जमकर बरसात हो रही है। अब उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को ही ले लीजिए। यहां पर रूक-रूक कर बारिश का सिलसिला जारी है। न केवल राजधानी बल्कि यूपी के कई जिलो में झमाझम बरसात हो रही है। ये तो है यूपी का आज का मौसम, लेकिन इसके अलावा और किन राज्यों में आज बारिश होगा और आज का मौसम कैसा रहेगा इस बारे में मौसम विभाग (Mausam Vibhag) ने जानकारी दी है।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज के मौसम की जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार यानी 4 सितंबर 2021 को यूपी, दिल्ली, हरियाणा में आज मौसम सुहाना रहेगा और इन राज्यों में गरज के साथ मध्यम से भारी तीव्रता की बारिश के आसार हैं। IMD के मुताबिक, आज पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश के अलावा ओडिशा, उत्तराखंड, गुजरात, गोवा, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, हिमाचल प्रदेश, बंगाल और लक्ष्यद्वीप में बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है।