Petrol Ka Dam: बीते दिन यानि अगस्त के पहले ही दिन गैस सिलेंडर के दाम में इजाफा हुआ। पिछला महीना खत्म होते-होते सोने का भाव 720 रुपए तीन दिन में बढ़ गया। ग्राहको को सोना-चांदी के रेट और गैस सिलेंडर का दाम में बढ़ोतरी होने से झटका लगा लेकिन इस सब के बीच पेट्रोल के दाम (Petrol Ka Dam) ने राहत दी है। ईंधन का दाम पिछले एक महीने में से 15 दिन तक स्थिर बना रहा। न तो पेट्रोल के दाम बढ़े और न ही ईँधन के।
भारत की सरकारी तेल कंपनियों से 15 जुलाई के बाद से लगातार ग्राहकों को राहत दी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के उत्पादन और भाव में बदलाव का असर घरेलू बाजार पर कई दिनों से देखा जा रहा है। लगातार बढ़ने वाले ईंधन के दाम पर ब्रेक लगा हुआ है। अब नया महीना शुरु हो गया। उम्मीद है कि इस महीने पेट्रोल और डीजल के रेट (Diesel Ka Dam) में कमी आ सकती है। इसकी वजह बताई जा रही है तेल का उत्पादन करने वाले देशों का बड़ा फैसला।