Modi Cabinet Expansion: केंद्रीय मंत्रिमंडल में विस्तार के बारे में पिछले कई हफ्तों से खबरें चल रही हैं। लेकिन कल हुई कैबिनेट की बैठक के बाद अगले कुछ दिनों के भीतर मोदी मंत्रिमंडल में बड़े फेरबदल की बात तय कही जा रही है, ऐसा कहा जा रहा है कि कई मंत्रियों की परफार्मेंस के आधार पर छुट्टी भी की जाएगी। सूत्रों का कहना है कि जिन मंत्रियों की छुट्टी होनी है उन्हें संगठन में समायोजित किया जा सकता है।
गौरतलब है कि 2022 में उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में होने वाले चुनाव (2022 Elections) और 2024 के लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) को देखते हुए मोदी कैबिनेट (Modi Cabinet) में होने जा रहे इस बड़े बदलाव पर सबकी नजर टिकी हुई है। ऐसा माना जा रहा है कि इस विस्तार में चुनाव वाले राज्यों के समीकरण ठीक करने पर फोकस किया जा सकता है। ऐसे में उत्तर प्रदेश से मंत्रियों की संख्या बढ़ सकती है।