रिलाइंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) किसी पहचान की मोहताज नहीं है। इस कंपनी के बदौलत मुकेश और अनिल अंबानी की गिनती दुनिया के अमीर उद्योगपतियों में होती हैं, लेकिन इसका श्रेय उनके पिता धीरूभाई अंबानी को जाता है। आज धीरूभाई अंबानी की पुण्यतिथि है। उनका जन्म गुजरात के एक छोटे से कस्बे में हुआ था। ऐसे विजनरी सोच और सफल उद्योगपति की कहानी करोड़ों लोगों को प्रभावित करती है।
धीरूभाई अंबानी का जन्म 28 दिसंबर 1932 को गुजरात के चोरवाड़ गांव में हुआ था। चार भाइयों के लालन पोषण का जिम्मा उनके पिता पर था। आर्थिक परेशानियों के चलते भाइयों को पढ़ाई छोड़नी पड़ी थी। धीरूभाई अंबानी खुद 10वी तक पढ़े थे, लेकिन हौसलों की बुनियाद पर वह देश के जाने माने उद्योगपति बन गए।
मुकेश अम्बनी के पिता ने सबसे पहले गिरनार पहाड़ी पर आने वाले तीर्थयात्रियों को भजिया भेजकर कारोबार की शुरुआत की थी। धीरु भाई अंबानी की शिक्षा की बात करें तो (Dhirubhai Ambani education) उन्होंने सिर्फ 10वी तक पढ़ाई की थी। महज 16 साल की उम्र में वह पहली बार विदेश गए।