नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ते मामलों के बीच एक बार फिर से सख्ती लागू कर दी गई है। सरकार के नए आदेश के चलते दिल्ली में 26 अप्रैल तक कर्फ्यू लगाया जा रहा है। जोकि आज रात से ही लागू हो जाएगा। ये कर्फ्यू एकदम वीकेंड कर्फ्यू की ही तरह होगा। जिसमें राजधानी के लोगों को बिना वजह बाहर निकलने पर मनाही रहेगी। लेकिन आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को छूट मिल सकती है। इस कर्फ्यू में क्या बंद रहेगा क्या खुलेगा इस बारे में जानते हैं-
कर्फ्यू के दौरान दिल्ली में रेस्तरां में जाकर खाने पर मनाही होगी। सिर्फ होम डिलिवरी या टेक अवे की इजाजत रहेगी।
ऐसे में अस्पताल, सरकारी कर्मचारी, पुलिस, जिलाधिकारी, बिजली, पानी, सफाई से जुड़े लोगों को कर्फ्यू में छूट मिलेगी।
यदि किसी को अस्पताल जाना है या वैक्सीन लगवाने जाना है या किसी बीमार को बाहर ले जाना है, तो उन्हें बाहर जाने की छूट रहेगी।
जबकि दिल्ली में सभी प्राइवेट दफ्तरों में वर्क फ्रॉम होम किया जाएगा। सरकारी दफ्तरों में कुछ ही अफसरों के आने की मंजूरी होगी।
इसके साथ ही प्रवासी मजदूरों को कोई समस्या ना हो, उपराज्यपाल ने इसके निर्देश दिए हैं, जिससे अधिकारी अहम फैसले लें।