Kerala News: खबर केरल के कन्नूर जिले से सामने आई है, जहां पर आज यानी मंगलवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने दो महिलाओं को आतंकी संगठन आईएसआईएस (ISIS) के समर्थन में मैसेज फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। दरअसल, ये महिलाएं ISIS के समर्थन में सोशल मीडिया पर संदेश फैला रही थीं। अब इन दोनों महिलाओं को NIA राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली लेकर आएगा।
मामले में मिली जानकारी के मुताबिक, NIA ने जिन महिलाओं को गिरफ्तार किया है, वो कथित तौर पर ऐसे समूह का हिस्सा थीं, जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नए सदस्यों को कट्टरपंथी बनाने और भर्ती करने के लिए प्रचार किया करती थीं। इन महिलाओं का नाम शिफा हैरिस और मिशा सादिक है, जिन्हें आज सुबह कन्नूर जिले में स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया गया है। आईएसआईएस के समर्थन में सोशल मीडिया के जरिए संदेश फैलाने वाली इन महिलाओं को अब एनआईए की टीम दिल्ली लेकर आएगी।