नई दिल्लीः देश कोरोना(Corona) के खिलाफ जंग लड़ रहा है। प्रतिदिन लोग कोरोना से दम तोड़ रहे हैं। जिसे देखते हुए सरकार ने कई अहम फैसले लिए है। कई राज्यों में लॉकडाउन (Lockdown) लागू कर दिया गया है। वहीं देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना की रफ्तार धीमी होती हुई नजर आ रही है। इस दौरान दिल्ली सरकार ने लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान कर दिया है।
बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind kejriwal) ने एक और हफ्ते के लिए लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान किया है। यहां पर 24 मई की सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन लागू रहेगा। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, दिल्ली में लॉकडाउन एक हफ्ते के लिए बढ़ाया जा रहा है। अगले सोमवार सुबह 5 बजे तक के लिए लॉकडाउन बढ़ाया जा रहा है।’ इस मौके पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले 24 घंटे में कोरोना के 6500 नए मामले आए। वहीं पॉजिटिविटी रेट में तेजी से कमी दिखने को मिल रहा है। इस समय पॉजिटिविटी रेट 1 फीसदी और कम होकर अभी 10 फीसदी के करीब पहुंच गया है।