New Delhi/Atulya Loktantra: बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल घोष ने मशहूर फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप पर यौन शोषण के आरोप लगाने के बाद एक और बड़ा खुलासा किया है। एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि अनुराग कश्यप के 200 से ज्यादा एक्ट्रेसेज के साथ अनुराग कश्यप के संबंध रहे हैं। जिसमे ऋचा चड्डा का नाम भी शामिल है।
जिस पर ऋचा चड्डा में इस मामले में अपना पक्ष रखने के लिए एक प्रेस रिलीज जारी किया है। जिसमे उन्होंने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को गलत बताया है, उन्होंने आगे बताते हुए लिखा है कि जिस तरह से ऋचा का नाम इस पूरे विवाद में झूठे और अनावश्यक तरीके से घसीटा जा रहा है उसकी हम निंदा करते हैं।
ऋचा का मानना है कि अगर किसी के साथ सच में गलत हुआ हो तो उसके साथ न्याय होना चाहिए। महिलाओं को सम्मान और उन्हें बराबरी देने के लिए कई सारे कानून भी बनाए गए हैं। ‘इस सभी अधिकारों का किसी भी महिला को दूसरी महिला को हैरेस करने के लिए इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। खासकर जो दावे पूरी तरह से गलत और निराधार हो।
ऋचा के वकील ने प्रेस रिलीज में बताया कि उन्होंने झूठे आरोपों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। ऋचा सभी कानूनी अधिकारों का इस्तेमाल करेंगी।