New Delhi/Atulya Loktantra: मंगलवार से ही मुंबई में हो रही झमाझम बारिश से जहां एक तरफ सड़को पर घुटने भर पानी भर गया और मायानगरी की रफ्तार रूक गई तो वहीँ दूसरी तरफ इस बारिश ने 26 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मंगलवार शाम से बुधवार सुबह तक लगातार हो रही बारिश को 273.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। मुंबई में बारिश 26 साल में 24 घंटे की सितंबर की दूसरी सबसे बड़ी बारिश है। मंगलवार की बारिश ने एक बार फिर से मुंबईवालों के जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। लोग जहां-तहां फंसे नजर आए।
मंगलवार रात को लगातार हुई बारिश ने मुंबई के कई इलाकों को जलमग्न कर दिया है। सड़कों पर जलभराव का आलम ऐसा है, मानों सड़कें दरिया बन गईं है। मंगलवार सुबह 8.30 बजे और बुधवार को सुबह 5.30 बजे के बीच सांताक्रूज़ मौसम केंद्र ने 273.6 मिमी (बेहद भारी) बारिश दर्ज की, जबकि दक्षिण मुंबई के प्रतिनिधि कोलाबा सेंटर ने 122.2 मिमी (बहुत भारी) बारिश दर्ज की।
इनमें से उपनगरों ने मंगलवार को छह घंटे (शाम 5.30 बजे से 11.30 बजे) तक 107 मिमी बारिश दर्ज की। शेष 166.6 मिमी बुधवार सुबह 11.30 बजे से बुधवार सुबह 5.30 बजे तक, जबकि दक्षिण मुंबई में मंगलवार (शाम 5.30 बजे) छह घंटे में 89 मिमी बारिश दर्ज की गई। बुधवार सुबह 11.30 बजे तक और शेष 33.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है।
मौसम विभाग का मानना है कि मुंबई में आज तेज बारिश होगी। बारिश के बीच लोकल ट्रेनों के संचालन को कैंसल कर दिया गया है। पश्चिमी रेलवे के अनुसार, चर्चगेट से अंधेरी के लिए चलने वाली लोकल ट्रेन को बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा विरार से अंधेरी तक लंबी दूरी की स्पेशल ट्रेन को रिशेड्यूल किया गया है।