Chandigarh/Atulya Loktantra : हरियाणा में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। मंगलवार को 50 मरीज बढ़ने के बाद कुल 780 मरीज हो गए। गुड़गांव में 16, फरीदाबाद में 15 और सोनीपत में 13, अम्बाला, पंचकूला, जींद, करनाल, कुरुक्षेत्र और रेवाड़ी में 1-1 केस सामने आया। ठीक होने वालों की संख्या में मंगलवार को 5 की बढ़ोतरी हुई और अब तक 342 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। वहीं अब 427 एक्टिव मरीज मौजूद हैं। वहीं गुड़गांव में 3 मरने वालों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है, हालांकि स्वास्थ्य विभाग इन्हें यहां जोड़ने को तैयार नहीं है। उनका कहना है कि तीनों दिल्ली, उत्तरप्रदेश व पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं।
हरियाणा में अब तक गुड़गांव में 161, सोनीपत में 118, फरीदाबाद में 117, झज्जर में 83, नूंह में 59, अम्बाला में 42, पलवल में 37, पानीपत में 36, पंचकूला में 23, जींद में 18, करनाल में 15, यमुनानगर में 8, सिरसा और फतेहाबाद में 7-7, भिवानी और रोहतक में 6, महेंद्रगढ़ में 5, हिसार, रेवाड़ी और चरखी दादरी में 4-4, कैथल और कुरुक्षेत्र में 3-3 पॉजिटिव मिले। इसके अलावा, मेदांता अस्पताल गुड़गांव में 14 इटली के नागरिकों को भी भर्ती करवाया गया था, जिन्हें हरियाणा ने अपनी सूची में जोड़ा है।
प्रदेश में अब कुल 342 मरीज ठीक हो गए हैं। नूंह में 57, गुड़गांव में 54, फरीदाबाद में 57, अम्बाला में 38, पलवल 33, सोनीपत में 24, पंचकूला में 18, झज्जर में 10, पानीपत में 8, करनाल में 5, सिरसा और यमुनानगर में 4-4, यमुनानगर, भिवानी और हिसार में 3-3, कैथल, कुरुक्षेत्र, रोहतक में 2-2, चरखी दादरी, फतेहाबाद 1-1 मरीज ठीक होने पर घर भेजा गया। 14 मरीज इटली के भी ठीक हुए हैं।