Palwal/Atulya Loktantra : यातायात नियमों का पालन करने पर कम होंगी सडक़ दुर्घटनाएं। यह वक्तव्य वीरवार को उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला सडक़ सरक्षा समिति पलवल यशपाल ने औरंगाबाद स्थित एडवांस शिक्षण संस्थान के सेमीनार हॉल में क्षेत्रीय यातायात प्राधिकरण द्वारा आयोजित यातायात के नियमों हेतु जागरूकता अभियान के दौरान अपने संबोधन में शिक्षण संस्थान के छात्र-छात्राओं को जागरूक करते हुए व्यक्त किए।
उपायुक्त ने कहा कि वाहन चलाते समय हमें यातायात के नियमों का पालन कर अपने आप को व दूसरों को सुरक्षित रखना है। टू व्हीलर पर हेलमेट व फोर व्हीलर चलाते समय सीट बेल्ट तथा गति सीमा, लाल बत्ती पर ठहरकर और रात के समय डिपर का प्रयोग कर सुरक्षित यात्रा की जा सकती है। चालक सडक़ पर वाहन चलाते समय एंबूलैंस को आगे निकलने के लिए अवश्य रास्ता दें।
उपायुक्त यशपाल ने छात्र-छात्राओं से आह्वïान किया कि आगामी विधानसभा चुनाव 2019 में युवा अपने परिजनों व आस-पड़ोस के क्षेत्र में अन्य लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक करके लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
जागरूकता अभियान के दौरान सुडक़ सुरक्षा समिति से गुरूसेवक ने प्रोजेक्टर के माध्यम से उपस्थिति को सडक़ सुरक्षा के बारे में जानकारी दी तथा सडक़ सुरक्षा समिति की सदस्य अल्पना मित्तल तथा थाना प्रभारी ट्रैफिक पलवल विक्रम सिंह ने भी यातायात नियमों पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर एडवांस शिक्षण संस्थान की छात्राओं ने सडक़ सुरक्षा पर आधारित गीत की प्रस्तुति कर सभी को जागरूक करने का कार्य किया। उपायुक्त ने कार्यक्रम में सडक़ सुरक्षा संबंधी प्रश्नोत्तरी में विजेता छात्रों को सडक़ सुरक्षा संबधी पुस्तिकाएं पुरस्कार स्वरूप भेट की।
इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन विनय गुप्ता ने उपायुक्त एवं जिला सडक़ सरक्षा समिति पलवल के अध्यक्ष यशपाल को पुष्प गुच्छ भेट कर उनका स्वागत व्यक्त किया। क्षेत्रीय यातायात प्राधिकरण के सहायक योगेश कुमार व भारत भूषण ने भी उपस्थिति को यातायात नियमों के बारे में जानकारी प्रदान की।