Faridabad/AtulyaLoktantra : लोकनायक जयप्रकाश अंतर्राष्ट्रीयअध्ययन विकास केन्द्र द्वारा आगामी 11 अक्टूबर को जनपथ, नयी दिल्ली स्थित अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर में वरिष्ठ पत्रकार, लेखक, पर्यावरणविद एवं राष्ट्रीय पर्यावरण सुरक्षा समिति के अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र रावत को पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ठ योगदान, पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागृति के लिए लोकनायक जयप्रकाश अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा। यह जानकारी केन्द्र के महासचिव अभय सिन्हा द्वारा दी गयी है।
रावत के अलावा सामाजिक क्षेत्र में नेशनल यूथ प्रोजेक्ट के संस्थापक डा. एस एन सुब्बाराव, साहित्यिक क्षेत्र में प्रख्यात साहित्यकार एवं गोवा की राज्यपाल डा. मृदुला सिन्हा, डा. गंगा प्रसाद विमल, डा. कविता भट्ट, शैक्षणिक क्षेत्र में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया, हंसराज कालेज की प्राचार्या डा. रमा व अरविंद कुमार गोयल, प्रशासनिक क्षेत्र में अनिल कुमार सिन्हा, पूर्व निदेशक सी बी आई, एस के झा, वाइस एडमिरल रिटायर्ड, डा. रश्मि सिंह,सचिव,एन डी एम सी, पर्यावरण के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के डीजीपी महेन्द्र मोदी व फिरोजाबाद के कारागार अधीक्षक अकरण खान सहित उद्यमिता, सांस्कृतिक, फिल्म, खेल, स्वास्थ्य, योग, पत्रकारिता, महिला सशक्तिकरण, आर्थिक, कानूनी क्षेत्र के यथा प्रसिद्ध कत्थक नृत्यांगना पद्मश्री शोभा नारायण, डा. रेखा मेहरा डा. नलिनी जोशी, मधुर भंडारकर, अशोक ध्यानचंद, स्वामी महेश योगी, डा. अरविंद गुप्ता, के विक्रम राव, अनुराधा प्रसाद, ओंकारेश्वर पाण्डेय, विनीता शिखर, सोफिया संजय सिन्हा, डा.अनुभा पुंढीर,डा सुनी मग्गो व सुप्रीम कोर्ट के प्रख्यात अधिवक्ता अमरेन्द्र कुमार सिंह को सम्मानित किया जायेगा।
गौरतलब है कि जयप्रकाश अंतर्राष्ट्रीय अध्ययन विकास केन्द्र प्रति वर्ष यह सम्मान समाज की प्रतिभाओं को विभिन्न क्षेत्रों में उनके उत्कृष्ठ योगदान के लिए प्रदान करता है।