Faridabad/Atulya Loktantra News: जिले में आज कोरोना के 159 मरीजों की पुष्टि हुई है वही 148 कोरोना मरीज़ स्वस्थ हुए है। उप सिविल सर्जन एवं जिला नोडल अधिकारी-कोरोना डॉ. रामभगत ने बताया कि जिला में अब 130717 लोगो को सर्विलांस पर लिया जा चुका है, जिनमें से 88194 लोगों का निगरानी में रखने का 28 दिन का पीरियड पूरा हो चुका है। शेष 42285 लोग अंडर सर्विलांस हैं।
कुल सर्विलांस में रखे गए लोगों में से 21388 होम आइसोलेशन पर हैं। अब तक 225707 लोगों के सैंपल लैब में भेजे गए थे, जिनमें से 202911 की नेगेटिव रिपोर्ट मिली है तथा 289 की रिपोर्ट आनी शेष है। अब तक 22507 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें से 271 लोगों को अस्पताल में दाखिल किया गया है तथा 610 पॉजिटिव मरीजों को घर पर होम आइसोलेट किया गया है। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 881 बनी हुई है।
इसी प्रकार ठीक होने के बाद 21388 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब तक 238 मरीजों की मौत हो चुकी है, जिसमें कोरोना के साथ-साथ अन्य विभिन्न बीमारियां भी कारण रही। 28 मरीज गंभीर हालत में अस्पताल में दाखिल किए गए हैं इसी के साथ 5 मरीजो को आईसीयू में रखा गया है। आज जिला में कोरोना के केस का डबलिंग रेट 103.6 दिन व रिकवरी रेट 95.0% है।
आज आए कोरोना मामलों की पुष्टि सूरदास कॉलोनी, सेक्टर- 41, 25, 21, 7, 64, 85, 86, 65, 75, 8, 29, 82, 78, 56, तिलपत, बसेलवा कॉलोनी, ब्रावैली टावर हिल, संजय एन्क्लेव, बल्लबगढ़, इंद्रा एन्क्लेव, राजीव कॉलोनी, मेवला महाराजपुर, प्रतापगढ़, कृष्णा कॉलोनी, चावला कॉलोनी, नंगला एन्क्लेव, ग्रीन फील्ड कॉलोनी, शिव कॉलोनी, मवई, जवाहर कॉलोनी, पाली, जीवन नगर, चार्मवुड कॉलोनी, भूड़ कॉलोनी, अरावली टावर ओमैक्स हिल्स, खेड़ी कलां, शिव दुर्गा विहार, एनआईटी- 4, 1, एसजीएम नगर, अहीरवाड़ा, सेहतपुर, नेकपुर व अन्य क्षेत्रों से हुई है।