Patna/Atulya Loktantra News : बिहार विधानसभा चुनाव का परिणाम आ चुका है। राज्य में एक बार फिर नीतीश कुमार की नेतृत्व में सरकार बनने वाली है। देर रात आए चुनाव परिणा में भाजपा और जदयू का गठबंधन 125 विधानसभा सीटें जीतने में कामयाब रहा। हालांकि भाजपा और जदयू ने सत्ता में वापसी जरूर कर ली, लेकिन बिहार में सबसे बड़ी पार्टी का खिताब लालू यादव की राजद को गया। राष्ट्रीय जनता दल ने इस बार के बिहार चुनाव में सबसे ज्यादा 75 विधानसभा सीटें जीतने में सफल रही औऱ उसे सबसे ज्यादा 23.11 फीसदी वोट मिला।
राजद के बाद बिहार में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी भाजपा बनी। भाजपा इसबार बिहार में अपना प्रदर्शन बेहतर करने में सफल रही। बिहार की जनता ने भाजपा को 74 विधानसभा सीटें दीं और उसके हिस्से में 19.46 फीसदी वोट आया। भाजपा की सहयोगी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू को बिहार की जनता ने 15.39 फीसदी वोटों के साथ 43 सीटें दीं। कांग्रेस को बिहार में 9.48 फीसदी वोटों के साथ 19 सीटें मिली।
इस बार बिहार में वामपंथी दलों और ओवैसी की पार्टी AIMIM का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा। CPI (ML) ने इसबार बिहार में 12 विधानसभा सीटें जीतने में सफल रही। सीपीआई को 2 विधानसभा सीटें मिलीं और सीपीआई (एम) भी 2 विधानसभा सीटें जीतने में कामयाब रही। ओवैसी की AIMIM पार्टी को बिहार विधानसभा चुनाव में इसबार 5 फीसदी वोट मिले जबकि इस पार्टी का वोट शेयर 1.24 फीसदी रहा।